PRAYAGRAJ EXPRESS
News Portal

जानिये 03 दिसंबर 2022 का पंचांग एवं राशिफल

888

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – दशमी दिन – 08:29 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – 09:02 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – सिद्धि दिन – 09:35 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि – 07:58 मि. से।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 09:02 मि. से।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा सायं – 05:01 मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से – 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:48 मि.।
सूर्यास्त – 05:20 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सायं – 05:01 मि. पर,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 07:58 मि. से,रवियोग दिन – 09:02 मि.तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 08:29 मि. से,रवियोग सायं – 05:01 मि. से।

कल विशेष – मोक्षदा एकादशी व्रत सबका,श्रीगीता जयंती,पंचक समाप्ति दिन – 08:40 मि. पर,भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – 07:28 मि. तक,मौन एकादशी जैनियों का,मत्स्य द्वादशी,धरणी व्रत,रवियोग दिन – 08:40 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग प्रातः – 07:28 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 08:40 मि. से।

मेष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।कारोबार में उन्नति के योग हैं।कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।न्याय पक्ष मजबूत होगा परन्तु किसी से बहस न करें।

वृष राशि – आज भाग्योदय का समय है।कार्यस्थल परेशानी रह सकती है।मशीनरी सामानों से सावधान रहें।

मिथुन राशि – आज कार्य क्षेत्र की चर्चाओं में सफलता मिलेगी।खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है।झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं अतः सावधान रहें।धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि – आज काम को टालने का प्रयास न करें।जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे।संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि – आज कार्य योजना में बदलाव लाएं।कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज अपनी सेहत का भी ध्यान दें।नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि – आज व्यवहार में परिवर्तन लाएं।आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज आत्मविश्वास के बल से सफलता मिलेगी।अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि – आज किसी बात से परेशान रहेंगे।पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।विदेश यात्रा के योग बन रहे है।

कुम्भ राशि – आज अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी को समझें।अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

मीन राशि – आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें।किसी अजनबी पर भरोसा न करें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं,सतर्क रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More