PRAYAGRAJ EXPRESS
News Portal

जानिये 01 दिसंबर 2022 का पंचांग एवं राशिफल

895

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अष्टमी दिन – 11:37 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – शतभिषा दिन – 10:51 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – हर्षण दिन – 02:30 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ रात्रि – 04:02 मि. तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से – 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:47 मि.।
सूर्यास्त – 05:21 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – रवियोग दिन – 10:51 मि. से।

कल विशेष – नंदा नवमी देवी जी के पूजन से विष्णु लोक प्राप्ति,कल्पादि नवमी,रवियोग पूरे दिन रात।

मेष राशि – आज दिन भर मन अशांत रहेगा।मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें।नकारात्मक विचारों से बचें।

वृष राशि – आज आपका प्रयास रंग लाएगा।किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा।नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे।अपनों का सहयोग मिलेगा एवं मित्र भी साथ देंगे।

मिथुन राशि – आज आपको धन लाभ होने की संभावना है।मनोकामना की पूर्ति का दिन है।अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है।समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि – आज भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा।शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है।विवाद से बचना श्रेयस्कर है।वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखें।अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें।

कन्या राशि – आज आपको यात्रा से लाभ होगा।कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी।विरोधी निर्बल रहेंगे।

तुला राशि – आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।प्रयास से सभी कार्य बनेंगे।जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि – आज कार्य बनने की खुशी होगी।नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है।सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि – आज कार्यों में बाधा का योग है।इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें।

मकर राशि – आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा।दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।लाभ निश्चित है।

कुम्भ राशि – आज कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी।गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें।

मीन राशि – आज भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा।विरोधी परास्त होंगे।यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।भाई,बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More