PRAYAGRAJ EXPRESS
News Portal

पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ की हालत बिगड़ी; सांस लेने में परेशानी, प्रयागराज में ICU में भर्ती

281

प्रयागराज- पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और UP के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत खराब हुई है। सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें प्रयागराज के लोकसेवा आयोग चौराहा स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी बेहतर इलाज के लिए उन्हें ICU में रखा गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अभी हालत स्थिर है।

पंडित त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी के मुताबिक, शुक्रवार से उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। पारिवारिक डॉक्टर को घर पर ही बुलाकर दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। उन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है।

केशरीनाथ त्रिपाठी दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लखनऊ के SGPGI में उनका लंबा इलाज भी चला था। इसके बाद वह स्वस्थ होकर घर आ गए थे। दरअसल, कुछ दिन पहले ही वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसी के बाद से वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। इसके बावजूद वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More