PRAYAGRAJ EXPRESS
News Portal

आज का पंचांग एवं राशिफल 02 मई 2022 सम्वत् -2079

9,132

सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – द्वितीया रात्रि – 03:37 मि. तक उपरांत तृतिया।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – 11:19 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – सौभाग्य दिन – 02:51 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से सायं – 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:35 मि.।
सूर्यास्त – 06:33 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – शिवाजी जयंती,दृश्य अगस्त अस्त रात्रि – 04:38 मि. पर,यायी जय योग रात्रि – 03:35 मि. से, सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 11:19 मि. से।

कल विशेष – भगवान श्री परशुराम जयंती,अक्षय तृतीया,आज के दिन दिया गया दान अनंत फलदाई होता है,त्रेतायुगादि,हयग्रीव जयंती,मांतंगी जयंती,गौरी तृतीया,श्री बद्री केदार तीर्थ यात्रा,काशी में त्रिलोचन यात्रा एवं गौतमेश्वर महादेव जलधरी श्रृंगार आरंभ,आज जल भरा कलश,शक्कर,छाता,पंखा आदि का दान करना चाहिए,चंदन से श्री विष्णु पूजन,चंदन श्रृंगार तृतिया,जैनियों का वर्षीतप समाप्त,समुद्र या तीर्थ में स्नान दान का अत्यधिक महत्व,भौम जया सिद्ध योग रात्रि शेष – 05:24 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – 11:10 मि. से।

मेष राशि – आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष राशि – आज भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

मिथुन राशि – आज धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि,आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी।

कर्क राशि – आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह राशि – आज दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि – आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

तुला राशि – आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।

वृश्चिक राशि – आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

धनु राशि – आज समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

मकर राशि – आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कुंभ राशि – आज नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।

मीन राशि – आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More