PRAYAGRAJ EXPRESS
News Portal

किसान आन्दोलन इफ़ेक्ट: पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत, बीजेपी की हालत खराब

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

35,894

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आज कई मायनों में अहम होने वाले हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की अग्नि परीक्षा के तौर पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दरअसल, पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं पंजाब निकाय चुनाव के रुझान और नतीजे।

होशियारपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत

होशियारपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। होशियारपुर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 31 में जीत दर्ज की है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल और बसपा को एक भी सीट हाथ नहीं लगी है। हालांकि, भाजपा चार सीटें जीतने में कामयाब रही है और आम आदमी पार्टी के खाते में दो सीटें गई हैं।

मोगा में भी कांग्रेस की धूम, शिअद ने भी किया कमाल

मोगा की 50 सीटों पर कांग्रेस ने 20 पर बाजी मारी है। वहीं, शिअद 15 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही है। इसके अलावा, 10 वार्ड पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है। आम आदमी पार्टी के खाते में चार सीटें तो भाजपा के खाते में एक सीट गई है।

अबोहर में कांग्रेस ने 49 सीटें जीतीं

अबोहर की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 49 पर जीत दर्ज की। शिअद के खाते में गई एक सीट।

अमतृसर नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से कांग्रेस की जीत

कांग्रेस कैंडिडेट गगनदीप सिंह अमतृसर नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से विजयी हुए |

भवानीगढ़ नगर निगम की 15 सीटों में से 13 पर कांग्रेस की जीत

भवानीगढ़ नतीजे: भवानीगढ़ नगर निगम की 15 सीटों में से कांग्रेस ने 13 पर जीत दर्ज की है, जबकि शिअद और एक निर्दलीय ने एक-एक सीटें जीती हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं गई है।

बधनी कलां में भी कांग्रेस ने किया कमाल

मोगा: बधनी कलां नगर निगम के नतीजों में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने जहां 9 सीटें जीती हैं, वहीं शिअद ने 1 और आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें जीती हैं।

मोगा नगर निगम में कांग्रेस की चांदी

अब तक मोगा नगर निगम की 16 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है। नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस 8 सीटें, शिअद 4, आम आदमी पार्टी 2, भाजपा और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीटें गई हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More