भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज प्रयागराज में थे | उन्होंने सर्किट हाउस में संघटन के तमाम बड़े प्राधिकारियों क्व साथ मीटिंग की, जिसमे उन्होंने कहा- जो संगठन का मर्मज्ञ होता है, वही संगठन का प्रभारी होता है और मंडल के सम्पूर्ण गतिविधियों में उसकी प्रमुख भूमिका होती है। इसीलिए चुनाव में हार और जीत की सारी जिम्मेदारी मंडल प्रभारियों की होती है। क्योंकि उसी की बदौलत ही हम चुनाव जीतते हैं। इसलिए आप सब की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है बूथ स्तर पर जो भी संगठन की संरचना की गई है उसे मजबूती के साथ खड़ा करें और इसके लिए आप योजना बनाकर काम करें। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार की सायं सरकिट हाउस में भाजपा महानगर पदाधिकारी और भाजपा मंडल प्रभारियों के काशी क्षेत्र के पांच जिले प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी की बैठक में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप सभी पदाधिकारी मंडल में कम से कम हफ्ते में चार बार प्रवास कर मंडल के सभी पदाधिकारी सेक्टर संयोजक एवं बूथ के कार्य समिति के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क संवाद स्थापित करते हुए जहां कम है वहां हम हैं की भावना के साथ काम करते हुए मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं।
प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि हमें पार्टी के पंच निष्ठाओं के आधार पर काम करना है और पार्टी के सभी मुख्य पर्व जो निर्धारित किए गए हैं उसे बूथ स्तर पर करते हुए पार्टी के उद्देश्य सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहना है। आप सभी मंडल प्रभारी, मंडल सेक्टर एवं बूथ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भगवान की तरह मानकर उनको प्रसन्न रख कर और अपने पर भरोसा रख कर और अपनों का भरोसा बनाकर काम करना और कराना है।
विशिष्ट अतिथि के रुप में सुनील भाई ओझा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता संगठन के काम के साथ-साथ कुछ रचनात्मक सामाजिक कार्य भी करते रहें। जिससे हम समाज के अंदर भाजपा की छवि बना सके। जैसे जल संरक्षण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आदि ऐसे कार्यक्रम हम रचनात्मक कार्यों के जरिए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। बैठक का संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री अजय चैरसिया ने किया।
बैठक में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, श्रीमती नीलम करवरिया, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अवधेश चंद्र गुप्ता, निर्मला पासवान, कमलेश सिंह, संतोष सिंह पटेल, अमरनाथ यादव, विभूति नारायण सिंह, प्रभा शंकर पांडे, गणेश केसरवानी, अश्वनी दुबे, विभव नाथ भारती, अनीता त्रिपाठी, विजयलक्ष्मी सिंह, गीता विश्वकर्मा एवं सभी मंडल प्रभारी और महानगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।