संगम में देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न
जिलाधिकारी, एसएसपी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। संगम नोज तथा आस-पास के घाटों को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा लगभग 51000 दीपों के माध्यम से भव्य रूप से सजाया गया। देव दीपावली पर मां गंगा की भव्य रूप से आरती की गयी। इस अवसर पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए देव दीपावली पर्व को मनाया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जो जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यव्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए लाइट, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर आईजी जोन- के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी- भानु चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी/ एसएसपी- सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एडीएम सिटी- अशोक कुमार कनौजिया, सिटी मजिस्टेट तथा मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।