पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म
पति को मारपीट कर पेड़ से बांधा, धमकाकर महिला के साथ की मनमानी
न्यूज़लैम्प। उत्तर में रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने की शर्मनाक वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। सामुहिक दुष्कर्म की शिकार महिला पति के साथ दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में चार लोगों ने दंपति को रोककर उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौच करने लगे। चारों ने पति को मारपीट कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बदमाशों ने वारदात का वीडियो बनाया। बाद में क्लीपिंग भी वायरल कर दी। एसपी के आदेश पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरिंदगी की यह घटना बीते 11 जून की है। लोकलाज के डर से पीड़ित दंपति शर्मसार करने वाली घटना के बाद चुप बैठा था। आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद शनिवार को पति ने अपने घरवालों के साथ एसपी से शिकायत की। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर मिलक पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ देर रात गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल किए गए वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों में से तीन की शिनाख्त कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें भी गठित की हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।