विपक्ष में मचा घमाशान, आजम बोले ईवीएम बेईमान
तीन लाख वोटों से मैं नहीं जीता तो पूरे देश में होगी गड़बड़ी
रामपुर। ईवीएम को लेकर विपक्ष के बीच घमाशान मचा हुआ है। ईवीएम को लेकर विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान ने आरोप लगाया कि यदि वे तीन लाख वोटों से नहीं जीते तो इसका मतलब पूरे देश में ही बेईमानी हो रही है।
लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आ जाएंगे। जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। वहीं इस सबके बीच ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। आजम खान ने इससे पहले एग्जिट पोल पर बयान देते हुए कहा था कि जो भी नतीजे आएंगे वह पूरे मुल्क के लिए होंगे, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से अब पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया है, इससे लोग घबराए हुए हैं। इस एग्जिट पोल से न जाने क्या होगा? ये बड़ी खतरनाक स्थिति है।
रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान के सामने भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर सभी की नजरे बनी हुई हैं। वहीं इस चुनाव में आजम खान पर कई मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। जिसके बाद से आजम लगातार जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
wow