प्रयागराज से मोदी सरकार पर प्रियंका ने साधा निशाना
बोलीं सिर्फ पांच-छह लोग चला रहे हैं देश, खतरे में भारत
प्रयागराज। भारत देश आज खतरे में है। इस देश को चलाने वाले छह-सात लोग हैं। जो पूरे सिस्टम को अपने हाथों में लेकर बैठे हैं। जनता को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा और विकास के लिए इन नेताओं को मंच से नीचे लाना होगा। ये आरोप कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज से अपने तीन दिवसीय जल यात्रा के दौरान मेजा विधानसभा के सिरसा गांव में घाट पर जनता को संबोधित करते हुए कही।
जुटे हजारों लोगों के साथ कांग्रेस के नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खूब जोर-शोर से प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि नेता आपसे बड़े-बड़े वादे करते हैं उन्हे मंच पर नहीं मंच से नीचे उतारकर हकीकत बताइए कि आपके वादे में कितनी सच्चाई है। आपको उन नेताओं से जवाब मांगना होगा जो पांच साल पहले आपसे 15 लाख खाते में आने का वादा कर गए थे। उनसे पूछना होगा का आपने जो 2 करोड़ नौकरियां देने का कहा था वो कहां हैं। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री पूरा देश घूम आए पर वो गरीबों से नहीं मिलते उनसे उनका दुख दर्द नहीं पूछते।
- बेरोजगारी का बना रिकार्ड
उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। कोई वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारी 45 साल का रिकार्ड बना रही है। किसानों हर रोज आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन ये सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होने कहा कि किसी को ये इजाजत मत दीजिये की आपको बांटे। आप हैं तो सरकार है। आपने लोकतंत्र बनाया है किसी को इतनी ताकत मत दीजिये कि आपको तोड़े, यह देश आपका है इसे बचाइए कोंग्रेस को वोट करिये।
- Design