न्यूजीलैंड की मस्जिद में आतंकी हमला, 6 भारतीयों की मौत की आशंका
AIMIM अध्यक्ष असदउद्दीन ओवेसी ने ट्वीट कर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मांगी मदद
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिद में हुए आतंकी हमले में अब तक कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 48 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। इस अतंकी हमले में छह भारतीय मूल के नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है।
ये सुनियोजित आतंकी हमला था।’ हमलावर दक्षिणपंथी आस्ट्रेलियाई नागरिक था। प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया है।
न्यूज़ीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली के मुताबिक इस घटना में दो भारतीयों और चार भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये जानकारी आधिकारिक नहीं है और न्यूज़ीलैंड की सरकार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी बीच AIMIM अध्यक्ष असदउद्दीन ओवेसी ने ट्वीट कर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। उन्होने बताया कि इस हमले में मरने वालों में हैदराबाद का निवासी है। उन्होने उसका नाम अहमद जहांगीर बताया। अहमद जहांगीर अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड में ही रहते थे।
These are Mr. Khursheed’s passport details. His brother is serious & his family has little support. I’m only requesting the immediate support of your good offices in expediting his visa process. He’ll make all arrangements to travel to NZ by himself pic.twitter.com/vXMbnZeJ2X
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 15, 2019
- Design